लुधियाना| डिवीजन नंबर-3 थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी परमेश विष्ट धागे का कारोबार करता है। उसने बताया कि राजीव लूथरा ने करीब 6.06 लाख रुपए का माल लिया, जबकि मक्खन सिंह ने 4 लाख रुपए का सामान खरीदा। दोनों ने भुगतान के लिए चेक दिए, लेकिन चेक बाउंस हो गए। व्यापारी का आरोप है कि इस तरह दोनों ने मिलकर उसके साथ ठगी की। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-3 के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने राजीव लूथरा और मक्खन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।


