भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी ग्रुप ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर “वाव वीकेंड ऑफ वेलनेस” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के तहत हुआ। इसका मकसद नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजन सियाल की टीम परिंदे और सोल शेकर्स ने ज़ुम्बा, योग और हाई एनर्जी डांस से माहौल को जोश से भर दिया। रेस प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस वाओ का चयन भी हुआ। उन्हें वेलनेस और पॉजिटिव सोच का प्रतीक मानकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम आदमपुर आईएएस विवेक मोदी, चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन परमिंदर कौर, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, पार्षद अरुणा अरोड़ा और मॉडल टाउन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल मौजूद रहे। आईएएस विवेक मोदी ने कहा कि ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। सीटी ग्रुप जैसी संस्थाएं समाज को बेहतर बनाने में आगे आ रही हैं। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, यह पहल हमारे सामाजिक सरोकार की गहरी सोच को दर्शाती है। सीटी ग्रुप आगे भी ऐसे प्रयास करता रहेगा।


