नशे के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई:8322 लोगों ने ली नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा, 80 नशीली इंजेक्शन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर में एक ओर जिलेभर में चलाए गए ‘नशामुक्त भारत पखवाड़ा अभियान’ में 8,322 लोगों ने ई-शपथ लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, वहीं दूसरी ओर बसदेई चौकी पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 नशीली इंजेक्शन बरामद किए हैं। सूरजपुर पुलिस ने नशामुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8322 लोगों से नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा करवाई है। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह अभियान 12 से 26 जून 2025 तक चला। इस दौरान पुलिस ने स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, एसईसीएल कार्यालय और खदानों में जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों, नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों और वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना जिला प्रशासन ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें ई-शपथ के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआईजी और एसएसपी ने कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इनमें निरीक्षक जावेद मियांदाद, विभिन्न थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल हैं। सूरजपुर के विमलेश दुबे, प्रतापपुर के अमित कौशिक, रामानुजनगर के राजेंद्र साहू समेत कई अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। यातायात प्रभारी बृजकिशोर पांडेय और आरक्षक उदयनाथ सिंह व सोहेल राजा को भी सम्मानित किया गया। सूरजपुर में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ इस बीच, सूरजपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसदेई पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 80 नशीली इंजेक्शन बरामद की गई हैं। इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को 11 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम जूर का शेख नेजायत और ग्राम बंजा का डीएस कुमार सैनी मोटरसाइकिल पर नशीली इंजेक्शन लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने ग्राम जूर में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से 40 लिजेसिक और 40 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। 35 वर्षीय शेख नेजायत और 19 वर्षीय डीएस कुमार सैनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इंजेक्शन के साथ आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *