नशे में धुत कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी:3 युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर; SP के फोलो वाहन ने आरोपी को पकड़ा

भिंड शहर के सर्किट हाउस के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. असित यादव के फॉलो वाहन ने कार और उसके चालक को पकड़कर देहात थाने भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में 3 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर जानकारी के अनुसार आगरा जिले के चौरंगा हार बाय-जैतपुर निवासी 20 वर्षीय बृजेश पिता हरेंद्र नरवरिया, 25 वर्षीय सूरज पिता शौकीलाल नरवरिया और 17 वर्षीय कृष्णा पिता राजू नरवरिया भिंड शहर में सुभाष तिराहे से गुजर रहे थे। घटना सर्किट हाउस के पास शहीद स्तंभ के पास हुई, जब सामने से आ रही कार (एमपी30सी7835) के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *