नशे में बाइक चला रहे युवक की मौत, 1 घायल:मरवाही में पेड़ से टकराकर खेत में गिरी बाइक; शादी में बाराती बनकर आए थे

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मरवाही के रहने वाले रोनू मरकाम (25) और रोहित मराबी रिश्तेदार की शादी में बाराती बनकर आए थे। 22 अप्रैल की रात 2 बजे दोनों KTM ड्यूक बाइक से पीपरडोल जा रहे थे। तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ने से उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा कर खेत में जा गिरी। हादसे में रोनू मरकाम की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित मराबी को मामूली चोट आई। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रोनू मरकाम शराब के नशे में था और ड्राइव वहीं कर रहा था। तेज रफ्तार के कारण उन्होंने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण हादसा पुलिस ने बताया कि बाइक पहले रोड किनारे लगे संकेतक से टकराई। फिर एक पेड़ से टकराते हुए खेत में जा गिरी। बाइक का नंबर CG 10 AV 0145 था। सूचना मिलते ही 108 और 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल रोहित मराबी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *