नहर में डूबा मिला लेपर्ड, वन विभाग ने किया अंतिम-संस्कार:4 साल का था, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

बांसवाड़ा में 4 साल का नर लेपर्ड नहर में डूबा मिला। इलाके में आसपास रहने वाले ग्रामीण ने इस सुबह 9.30 बजे नहर में पड़े देखा तो घाटोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने शव को निकलाकर पोस्टमॉर्टम कराया और घाटोल वन विभाग ऑफिस के परिसर में ही दाह संस्कार कर दिया। घाटोल रेंजर सूर्यवीर सिंह मीणा ने बताया- बांसवाड़ा की घाटोल रेंज में कंठाव गांव में सरकारी स्कूल के पीछे नहर में सुबह ग्रामीणों ने लेपर्ड को डूबे देखा। लोगों ने घाटोल रेंज ऑफिस में आकर हमें सूचना दी। इसके बाद मैं और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हमने मौके का परीक्षण किया। लेपर्ड का शव पानी में ही था। हमने शव को पानी से निकाला और एसडीएम, घाटोल थानाधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। लेपर्ड की उम्र करीब 4 साल थी। यह एक नर लेपर्ड था। पैंथर का वजन करीब 60 किलोग्राम, लंबाई 6 फीट थी। पशु चिकित्सकों एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां पशु चिकित्सा अधिकारी रघुनाथ मठपति ने लेपर्ड की जांच की और मृत घोषित किया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद वन विभाग परिसर घाटोल में लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहली नजर में ऐसा लगता है कि नहर में डूबने से ही लेपर्ड की जान गई है। लेकिन पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा। इनकी मौजूदगी में हुआ पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार लेपर्ड के पोस्टमॉर्टम के दौरान रेंजर सूर्यवीर सिंह मीणा, नायब तहसीलदार लालशंकर बलाई, एएसआई मेघराज डिंडोर, पशु चिकित्सा अधिकारी रघुनाथ मठपति, डॉ. किशन सिंह, डॉ.धनसिंह निनामा, वनपाल कृपा डामोर, जितेंद्र सिंह वागेला मौजूद रहे। घाटोल रेंज में अब तक मरे इतने लेपर्ड कंटेंट- राहुल शर्मा घाटोल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *