झालावाड़ के पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पोस्टर और प्रश्नावली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भाग संयोजक (झालावाड़-पाटन) ललित नागर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों को अपनाना चाहिए। स्वामी जी का मानना था कि लक्ष्य प्राप्ति तक उसका पीछा नहीं छोड़ना चाहिए। नगर मंत्री गरिमा मेहता ने भी कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को कॉलेज प्राचार्य फूल सिंह गुर्जर ने पुरस्कृत किया। प्रश्नावली प्रतियोगिता में वासुदेव ने प्रथम, संतोष भील ने द्वितीय और तमन्ना नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनू बैरागी प्रथम, किरण मेहरा द्वितीय और प्रीति जाटव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में छात्रसंघ के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि मेघवाल, इकाई अध्यक्ष प्रियांशु पाटीदार, इकाई महासचिव हर्षित जैन, हर्षिता मेहरा और अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे।


