नहर में नहाने उतरे दो दोस्तों की मौत:कोडमदेसर में दर्शन् करने के बाद वापस लौट रहे थे, एक को बचाया, दो डूब गए

जिले के कोडमदेसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गजनेर थाना क्षेत्र स्थित नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक कोडमदेसर दर्शन कर लौटते समय नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए युवकों ने एक को बचा लिया, जबकि रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश को नहीं बचाया जा सका। दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *