नहाने गए युवक की डैम में डूबने से हुई मौत, जांच शुरू

सीतापुर| नहाने के लिए डैम गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जजगा निवासी ओम प्रकाश सोनी का 22 वर्षीय पुत्र शिवम सोनी सुबह 7 बजे अपनी दुकान खोलकर महादेव मुड़ा क​ी तरफ गया ​था। सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोज-खबर ली, लेकिन कही भी पता नहीं चला। परिजन डैम के पास पहुंचे तो उसके कपड़े नदी किनारे मिले। तब परिजन ने ग्रामीणों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद नदी से लाश को बाहर निकालकर सूचना थाने में दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *