दंतेवाड़ा| जिले के कटेकल्याण ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली मोखपाल से कटेकल्याण तक 26 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की मांग पिछले 5 साल से ग्रामीण कर रहे हैं, पर इनकी यह मांग पूरी नहीं हो रही है। 26 किलोमीटर की सड़क में जगह-जगह पुलिया टूटी हुई हैं, सड़क उखड़ी हुई है पर इस सड़क को बनाने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है जिससे 20 हजार से ज्यादा की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत के नाम पर कुछ दिन पूर्व महज खाना पूर्ति की गई थी लेकिन ग्रामीणों को राहत नहीं मिल रही है।


