कोटा| दो दिन पहले दायीं मुख्य नहर में कैथून के पास दो भाई बह गए थे। छोटे भाई को लोगों ने बचा लिया था। ऐसा ही हादसा बायीं मुख्य नहर में नांता इलाके में हुआ। शुक्रवार दोपहर दो भाई मजदूरी कर लौटते समय नहर में हाथ-पैर धो रहे थे। इसी दौरान बड़ा भाई गिर गया। छोटा भाई उसे बचाने नहर में कूदा। वह भाई को तो बचा नहीं सका, खुद भी डूबने लगा। लोगों ने यह नजारा देखा तो उसे पकड़कर बाहर निकाला। पुलिस देर शाम तक बड़े भाई की तलाश कर रही थी, लेकिन अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी। अब शनिवार सुबह फिर से उसे तलाशा जाएगा। नांता थानाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि बासी-दुगारी थाना देई निवासी महेंद्र और छोटा भाई लोकेश शुक्रवार शाम 4 बजे बायीं मुख्य नहर में हाथ-पैर धोने बैठ गए। इस दौरान अचानक महेंद्र नहर में गिर गया। जिसे बचान के लिए लोकेश नहर में कूद गया। वह महेंद्र को नहीं पकड़ पाया और खुद भी डूबने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बहते देखा। {कांग्रेस के समय बिगड़ी सड़कें, हम सुधार रहे : डिप्टी सीएम दीयाकुमारी का नयापुरा चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस दौरान दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर भी मौजूद रहे। यहां मीडिया से बातचीत में दीयाकुमारी ने कहा कि प्रदेशभर में टूटी सड़कों के लिए पिछली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेसराज में सड़कों को तोड़-मरोड़ कर रख दिया था। हमारी सरकार इन्हें सही करने का काम कर रही है। अधिकारी फील्ड में जाकर सड़क की क्वालिटी का ध्यान रख रहे हैं। डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) की सड़कों पर भी हम काम करवा रहे हैं। ठेकेदार डीएलपी पीरियड की सड़कों पर काम करवा रहे हैं। हमारी सरकार में जो सड़कें बनेंगी, वे अच्छी बनेंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि इतना काम राजस्थान में कभी एक बजट में नहीं मिला। जिले खत्म करने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना प्लानिंग के अंतिम वर्ष चुनावी घोषणा की थी। कोटा| दादाबाड़ी बसंत विहार में रहने वाला एक कोचिंग स्टूडेंट 31 दिसंबर को हरियाणा जाने की कहकर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। दादाबाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। बाद में उसके बारे में पता चला कि मथुरा में है। पुलिस टीम मथुरा पहुंची। उसे स्टेशन से लेकर कोटा आई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 2 जनवरी को ग्राम चिड़ीयाना लाखण मांजरा जिला रोहतक हरियाणा निवासी फरियादी ने दादाबाड़ी थाने पर रिपोर्ट पेश की। जिसमें बताया कि उसका 17 साल का बेटा 2 साल से बसंत विहार में हॉस्टल में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। वह 31 दिसंबर को हॉस्टल से घर जाने की बोलकर निकला, जो घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी हॉस्टल पर छोड़ गया था। इस पर दादाबाड़ी में केस दर्ज कर तलाश शुरू की। बसंत विहार से लेकर कोटा रेलवे स्टेशन तक के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। फुटेज से बालक के मथुरा में जाने की जानकारी प्राप्त हुई। बालक मथुरा रेलवे स्टेशन पर बैठा मिला। जिसकी पहचान कर रेस्क्यू किया व कोटा लाए।


