नाइलिट संस्थान केकड़ी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर शुक्रवार को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा,पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,विधायक शत्रुघ्न गौतम,एडीएम चंद्रशेखर भंडारी,उपखंड़ अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानाी शामिल होगें। बता दें कि नाइलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) केकड़ी सहित 10 संस्थानों को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है। नाइलिट संस्थान को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने से शिक्षा, अनुसंधान, और तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यह केंद्र डिजिटल इंडिया मिशन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देगा और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा।


