नाकाबंदी में एक कार से 96 पव्वे अवैध शराब बरामद

बज्जू | स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए एक कार से दो कार्टन अवैध शराब बरामद करते हुए गाड़ी को जब्त किया है। थानाधिकारी जगदीश कुमार पांडर ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की भनक लगी थी। बज्जू से बीकानेर सड़क पर महाराष्ट्र नंबर की कार को रुकवाया। तलाशी में दो कार्टन मिले जिसमें देशी शराब के 96 पव्वे थे। कार चालक अनिल निवासी बज्जू को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *