नाकामी छिपाने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे भाजपाई: विधायक

भास्कर न्यूज | बीजापुर दिल्ली से लेकर बीजापुर तक भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा विपक्षी पार्टी के कहने पर बीजापुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के बयान को कांग्रेस ने झूठा, हास्यास्पद और मनगढंत बताया है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने गुरूवार को पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में सांसद, नपा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जपं अध्यक्ष, पार्षद सहित भाजपा नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई बयान आया तो भाजपा नेताओं ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि चाहते तो प्रशासन व पालिका की इस कार्रवाई को रोक सकते थे, लेकिन इस मामले को उन्होंने राजनीतिक रंग दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष का ये कहना कि कांग्रेस के 25 लोगों के नाम जमीनें हैं तो भाजपा उनके नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार में विधायक कलेक्टोरेट में बैठकर षड़यंत्र रच रहे हैं। नपा सीएमओ ने भी ये स्वीकार किया है कि कार्रवाई चिकटराज समिति के कहने पर की गई है। मंडावी ने ये भी कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग व नपा अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने भी चट्‌टानपारा के लोगों को पट्‌टा देने की बात कही थी तो कार्रवाई क्यों की गई, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। इस कार्रवाई से भाजपा सरकार और नेताओं की किरकिरी से बचने भाजपाई झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। इस दौरान लालू राठौर, वेणुगोपाल राव, नीना रावतिया उद्दे सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *