बीजापुर| नगर के सांस्कृतिक मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण को और ज्यादा सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में मंडली टीम ने भजन-कीर्तन के साथ संत-महात्माओं की मौजूदगी में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान व छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, समरसता और सनातन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोग शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।


