नागरा में खोदी गई सड़क बनी मुसीबत

जालंधर | वार्ड नंबर 81 में नागरा रोड पर सीवरेज की सफाई के लिए खोदी गई सड़क को पिछले दस दिनों से ठीक नहीं किया गया है। सड़क की जर्जर हालत और वर्तमान में पड़ रहे घने कोहरे के कारण किसी भी समय बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। पार्षद गुरदीप सिंह भट्टी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर को लिखित पत्र सौंप दिया है। इलाके के निवासी प्रदीप अवस्थी, रुद्र बत्रा, अनिल थापा और ओम प्रकाश भाटिया ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्य के बाद सड़क को शीघ्र पहले जैसी स्थिति में दुरुस्त किया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। -सरजू भाटिया, नागरा रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *