नागौर में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर हो गया है। नागौर में पिछले एक सप्ताह के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रविवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई, बीती शाम हल्की हवाओं में नमी होने के कारण गर्मी से कुछ राहत भी मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चली हवाओं का क्रम भी कमजोर हो गया है। आज नागौर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नागौर में अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। आज से नागौर के मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार नागौर में आज अलसुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार की रात में यहां पर न्यूनतम तापमान 19.5 और रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा, हालांकि ग्रामीण इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। तेज धूप के बीच दिन में चलने वाली हवाओं का दौर खत्म हो गया हैं। आज सुबह हल्की हवाओं का दौर चला। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं का दौर अब खत्म हो गया है। अब नागौर समेत पूरे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। आज दिन में 12 बजे तक ही तेज धूप महसूस होने लगी है।


