नोहर में जुआ खेलते 6 लोग पकड़े:पुलिस ने 30 हजार रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए, जारी रहेगा अभियान

हनुमानगढ़ की नोहर पुलिस ने कस्बे में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30,300 रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। एसपी अरशद अली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हीरालाल (32), महावीर प्रसाद (57), राकेश कुमार (37), राजकुमार (51), दिलावर खान (40) और गोपाल (48) शामिल हैं। सभी आरोपी नोहर के विभिन्न वार्डों के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 152/2025 दर्ज कर लिया है। जांच छोटूराम सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जारी है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल बजरंगलाल, हेड कॉन्स्टेबल रुघाराम और कॉन्स्टेबल मुकेश शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *