राजसमंद में अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च:नाथद्वारा के संविधान पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजसमंद के नाथद्वारा नगर में भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला।
इसके बाद सभी पदाधिकारी संविधान पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर कांग्रेस व अनुसूचित जाति—जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में पैदल मार्च का आयोजन कर संविधान पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि आज के दिन हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की हम रक्षा करेंगे व सरकार के इस कुप्रयास को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने भीमराव अंबेडकर की जयंती की जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, पूर्व पार्षद गोपेश बागोरा, विनोद बोहरा, विश्वास प्रजापत सहित अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सुरेश छापरवाल व अन्य पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *