नागौर में दिन और रात के तापमान में अभी भी अंतर देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने के चलते दिन में गर्मी और सुबह तड़के अच्छी-खासी ठंड का अहसास हो रहा है। आज सुबह ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का अहसास बना रहा। सर्द हवाओं के चलते बीती रात और आज अलसुबह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को दिनभर धूप खिलने से ठंड का असर कमजोर रहा। बादलवाही नहीं होने से दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। रविवार शाम होते-होते सर्दी का एहसास होने लगा। आज अलसुबह फिर सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले महीने की शुरुआत में बादलवाही की संभावना है। नागौर एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन के अनुसार आज अलसुबह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं रविवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ रहने से धूप खिलती है तो तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले 5 दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। फिलहाल दिन और रात के तापमान करीब 16 डिग्री का अंतर बना हुआ है।


