वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अलवर में अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि हमारी सरकार ने कुछ जिले व संभाग रद्द किए हैं। लेकिन हम अलवर को संभाग बनवाएंगे। जिसकी मांग रखी है। इससे पहले अलवर विकास प्राधिकरण बनवाने पर जोर है। जल्दी इसकी घोषणा होने के प्रति आशान्वित हैं। रिव्यू बजट में अलवर व रामगढ़ को जोड़ते हुए बड़ी घोषणा होने की संभावना है। पुरानी बजट घोषणाओं को पूरा करने पर बराबर फोकस है। ताकि आगे के कामों को रफ्तार मिल सके। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बजट में रिप्लाई में कुछ घोषणा होंगी। यह सही है कि हमारी सरकार ने संभाग व कुछ जिले रद्द किए हैं। लेकिन अलवर को संभाग बनाने की मांग पुरजाेर रखी है। हम आशावान हैं। लेकिन अभी संभाग बनना मुश्किल है। अलवर विकास प्राधिकरण की मांग रखी है। जिसके बनने की संभावना है। मार्च तक सिलीसेढ़ से अलवर पानी लाने के काम का वर्क ऑर्डर कर देंगे। एक साल में पानी अलवर लेकर आ जाएंगे। कोई बड़ी योजना बनती है तो सरकारी प्रक्रिया में समय लगता है। अलवर में सिलीसेढ़ योजना, नटनी का बारा व भाखेड़ा बांध की परियाेजना के काम आगे बढ़ गए हैं। पहले साइंस पार्क अब तारामंडल मिला वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पिछले बजट में हमे साइंस पार्क मिला था। अब तारा मंडल मिला है। इसके अलावा अनेक सड़कों की घोषणा हुई है। कुछ बडी घोषणा रिव्यू बजट में मिल सकती हैं। जिले के अधिकारियों से बजट घोषणाओं को आगे बढ़ाने के कामों परचर्चा हुई है। विधानसभा में पांच विधायकों के निलंबन पर संजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को देखते हुए निलंबन के बाद सभी 5 विधायकों को तुरंत विधानसभा परिसर छोड़ देना चाहिए था। अध्यक्ष पर हमला करने का प्रयास किया जाना गलत है। यह लोकतंत्र के अनुकूल नहीं है।


