नागौर में राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम शुरु:महिलाओं को 65 तरीके के रोजगार कौशल की दी जानकारी, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

नागौर के माडीबाई मिर्धा गर्ल्स कॉलेज में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला की शुरुआत हुई। महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राकेश सिरोही ने राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। नागौर की विभागीय ब्लॉक सुपरवाइजर उर्मिला भाकर सरकारी योजनाओं व बालिकाओं को स्किल डेवलेपमेंट के बारे में बताया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका ने महिलाओं में होने वाले शारीरिक रोग व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के सीनियर कॉर्डिनेटर विजय सेन ने बालिकाओं के लिए निशुल्क चलाए जा रहे 65 तरीके के रोजगार कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य अनुराधा सक्सेना व माया जाखड़ ने कहा कि स्कूल-कॉलेज के समय से ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, डायल 181 व 1098 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। आईटी केंद्र प्रबंधक नेहा माथुर ने निशुल्क कंप्यूटर कोर्सेज, वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं पन्नाधाय सम्मान और सुरक्षा केंद्र के बारे में बताया। संचालन मोहम्मद शरीफ छींपा ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कविता भाटी, अनुराधा छंगाणी, हिमानी पारीक सहित कॉलेज की स्टूडेंट्स मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *