नागौर में सोमवार से भागवत कथा:सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली यात्रा, श्यामा किशोरी करेंगी कथावाचन

नागौर के बाकल माता मंदिर के पीछे सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे नागौर के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। राठौड़ी कुएं के पास स्थित हनुमान मंदिर से आज डीजे और रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण करके महिलाएं झूमते-गाते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में यजमान जगदीश प्रसाद व तीजा देवी भागवत पुराण को सिर पर धारण करते हुए चल रहे थे। राठाैड़ी कुएं से रवाना हुई कलश यात्रा सारस्वत समाज बगीची, बख्तासागर तालाब, बारला जैन मंदिर, भूतनाथ मंदिर तेलीवाड़ा, नया दरवाजा हनुमान मंदिर होते हुए कथास्थल पहुंची। सोमवार से कथावाचक श्यामा किशोरी व्यास पीठ से कथा का वाचन करेंगी। श्रद्धालुओं के लिए पांडाल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। 9 मार्च तक चलने वाली भागवत कथा में शिव पार्वती विवाह, कृष्ण जन्म, कृष्ण-रूक्मिणी विवाह, रासलीला समेत कई सजीव झांकियां सजाई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *