नागौर में हिंदू सम्मेलन का आगाज:भूमि पूजन के साथ अभियान शुरू, प्लास्टिक मुक्त रहेगा आयोजन

नागौर जिले में आगामी 18 जनवरी से आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रविवार को शारदापुरम, महालक्ष्मी, प्रताप व ताऊसर बस्ती सहित विभिन्न केंद्रों पर विधि-विधान से भूमि पूजन और पूजित अक्षत का पूजन किया गया। ​24 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला और व्यापक जनसंपर्क 24 दिनों तक चलने वाले इस जन-जागरण अभियान का समापन 10 फरवरी को होगा। आयोजन समिति के अनुसार, राजस्थान में प्रस्तावित सात हजार सम्मेलनों की श्रृंखला में नागौर जिले के 85 मंडल केंद्रों और नगर की 27 बस्तियों में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की भी व्यापक सहभागिता रहेगी। शारदापुरम स्थित त्यागी जी महाराज की बगीची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया और अक्षत के माध्यम से घर-घर जाकर संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राम प्रसादी’ हेतु एक-एक मुट्ठी अन्न का संग्रह भी किया। ​पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध इस अभियान के तहत सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। आयोजन समिति ने कड़ा निर्णय लेते हुए पूरे सम्मेलन को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया है। भोजन के लिए पत्तल-दोनों और पेयजल हेतु पारंपरिक धातु के पात्रों का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *