कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर नागौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा की अध्यक्षता में एक जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस को मजबूत कर आमजन को राहत दिलाना लक्ष्य बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत कर आमजन को राहत दिलाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई वोट चोरी एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। वोट चोरी के खिलाफ यह महारैली एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया, ताकि राहुल गांधी की आवाज को और मजबूती मिल सके। पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं ने किया संबोधित पूर्व विधायक डॉ. मंजू मेघवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी पूरे कांग्रेस परिवार को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस महारैली को ऐतिहासिक बनाएं। बैठक में ये प्रमुख कांग्रेसी नेता रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, तेजपाल मिर्धा, राघवेन्द्र मिर्धा, नागौर विधानसभा प्रभारी नवनीत टुटेजा, मोतीलाल चंदेल, राधेश्याम सांगवा, नागौर ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल, अब्दुल हामिद गौरी, डेगाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुकना, भेरूंदा से शोभा देवी, खींवसर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र फिड़ौदा, जायल ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप राम भाकर, मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, रिया ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी, रमजीराम गुर्जर और सुखराम चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। बैठक में शमशेर खोखर, राजेश सांगवा, कालू खान गौरी, अनूप चंद बिश्नोई, रिद्धकरण कुड़ी, प्रवीण सोलंकी, भानुप्रकाश सैनी, सरफुद्दीन सोलंकी, इकबाल दिलवाली, भंवर ढाका, गिरधारी मुंडेल, सोमेश सोलंकी, भंवर लाल खुडखुड़िया, लालचंद चावला, महावीर कोठारी, प्रेमसुख फिड़ौदा, जगदीश डीडैल, कुंभाराम सियाग, राधा किशन, जीवन सिंह, विजय काला, रामलाल, मनोज, हरिराम गुर्जर संजय, बबलू कड़वा, शफीक सिलावट, हरेंद्र जाजड़ा, रामप्रकाश, गणपत काला, रामदेव मेघवाल, सुखपाल चौधरी, अनिल पराशर, शिवदयाल गोलियां, सुरेश गोलियां, सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


