राजस्थान BJP की नई टीम की पहली बैठक संपन्न:अध्यक्ष राठौड़ के साथ मुख्यमंत्री शर्मा रहे मौजूद, पदाधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने का दिया आदेश

राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी ने रविवार को जयपुर प्रदेश कार्यालय से कार्यभार शुरू कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए, जहां सत्ता और संगठन के तालमेल के साथ प्रदेश के विकास की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकारिणी की पहली बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यभार संभालने के बाद उनकी नई टीम के साथ पहली औपचारिक बैठक रही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक के साथ प्रशासनिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल से प्रदेश के विकास की नई रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। सभी पदाधिकारियों को भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के मद्देनजर बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और कामों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाया जाए। इसके लिया पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने – अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क को बढ़ाएं और पार्टी की योजनाओं को आम जनता से जोड़ें। बता दें कि बीजेपी में 27 नवंबर को नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस नई टीम में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 7 प्रवक्ता सहित ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी टीम प्रभारी और मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों पर नियुक्तियां हुई थीं। नई टीम के साथ यह पहली औपचारिक बैठक थी। जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी की सोशल मीडिया मीडिया इनफ्लुएंसर टीम से मिलने दुर्गापुरा पहुंचे। वहीं आज रात मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायकों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *