अग्रसेन भवन में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में समाज सभा आयोजित की गई। अग्रवाल समाज के प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग ने जानकारी दी कि अग्रवाल परमार्थ सेवा समिति, जयपुर के देखरेख में विराट सप्तम वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 जनवरी 2026, रविवार को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। सभा में समाज अध्यक्ष अमित बंसल ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज बंधुओं से सहयोग एवं सुझाव प्रदान करने की अपील की। इस दौरान समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मुख्य संयोजक दिनेश पोद्दार, महासचिव जीतेन्द्र गुप्ता, संयोजक महेंद्र गुप्ता व संगठन मंत्री मोहनलाल गुप्ता ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा, भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी तथा भाग लेने वालों को परिचय पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज बंधु अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत अध्यक्ष रमेश बंसल, माधोपुरिया पंचायत अध्यक्ष नितेश गोयल, सलेमाबादी पंचायत अध्यक्ष आर.सी. गोयल, समाज मंत्री निखिल जिंदल, फतेहपुरिया पंचायत मंत्री श्रवण बंसल, अजय गोयल, प्रेम जिंदल, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक गोयल, मुकेश गर्ग, अतुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, शांति प्रकाश डानी, सतीश गर्ग, सतीश सर्राफ, सुशील जिंदल, सुशील गर्ग, नरेंद्र बजारी, केशव मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समाज पदाधिकारियों ने ब्यावर के सभी अग्रवाल बंधुओं से ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर परिचय सम्मेलन का अधिकतम लाभ लेने का अनुरोध किया है।


