शराब पीकर हंगामा करने वाले को कार से निकालकर पीटा:मुरैना में ठेले से सामान उठाकर फेंका-लात भी मारी थी; हंगामा-मारपीट का वीडियो आया

मुरैना में एक कार वाले ने शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को उसकी गाड़ी से उतारकर पीटा। युवक ने शराब के नशे में रास्ते से जा रहे ठेले वाले पर चिल्लाकर उसके ठेले से सब्जी नीचे फेंकी थी। मामला मुरैना के बैरियर चौराहे पर शनिवार शाम का है। आज हंगामे और पिटाई का वीडियो सामने आया है। हालांकि पुलिस तक इससे जुड़ी काेई शिकायत नहीं पहुंची। तीन तस्वीरें देखिए… शनिवार शाम एक ब्लैक स्कॉर्पियो (क्रमांक MP07/ ZE/ 3167) से आए एक शराबी युवक ने जम कर हुड़दंग मचाया। शराबी के द्वारा मजदूरी कर लौट रहे हाथ ठेला मजदूर के ठेले में रखे सामान को सड़क पर फेंक दिया। कार के पीछे सिकरवार लिखा हुआ था। युवक को हंगामा करते देख एक कार से आए युवक ने उस शराबी युवक को स्कॉर्पियो से खींचा पर उसकी जम कर मारपीट कर दी। इसके बाद स्थानीय लोग भी जुड़ गए और उस शराबी युवक को सबक सिखाया। टीआई कोतवाली अमित भदौरिया के अनुसार कल शाम से अभी तक इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है और अभी तक कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है। वीडियो के आधार पर जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *