राजगढ़ अंजुमन कमेटी चुनाव अनवर खान जीते, 92 वोट मिले:5 प्रत्याशी मैदान में थे, 13 मस्जिदों के 248 सदस्यों ने किया मतदान

राजगढ़ में अंजुमन अहले इस्लाम कमेटी के सदर पद के लिए चुनाव पूरे हुए। रविवार को हुए मतदान में अनवर खान उर्फ मोनू विजयी घोषित किए गए। शहर की जामा मस्जिद में हुए इस चुनाव में 13 मस्जिदों के कुल 248 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी थे। मतदान सुबह 9:30 बजे शहर काजी के नेतृत्व में शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदस्यों ने वोट डाले। मतगणना के बाद अनवर खान उर्फ मोनू को सर्वाधिक 92 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनवर अली राजा को 84 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में आबिद हसन बबलू को 51, राशिद शेख को 16 और हरशद अख्तर को 4 वोट मिले। एक वोट रद्द कर दिया गया। शहर काजी ने दोपहर 1 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की। विजयी उम्मीदवार अनवर खान उर्फ मोनू को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। सदर का कार्यकाल तीन साल का होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *