नाबालिगों की शादी की सूचना पर पहुंची टीम, पांच विवाह रोके

जांजगीर -चांपा | महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच नाबालिगों की शादी रुकवाई गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि नवागढ़ विकासखंड के अवरीद में पांच बाल विवाह की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और सभी बच्चों की अंकसूची की जांच की। जांच में पाया गया कि लड़के और लड़कियों की उम्र विवाह के लिए तय सीमा से कम है। अधिकारियों ने बच्चों, उनके माता-पिता और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। समझाइश के बाद माता-पिता की सहमति से पांचों बाल विवाह रोके गए। गवाहों की मौजूदगी में माता-पिता से यह शपथ पत्र और राजीनामा पर हस्ताक्षर कराया गया कि वे लड़कियों की शादी 18 वर्ष और लड़कों की शादी 21 वर्ष से पहले नहीं करेंगे। इनमें से तीन शादियां 18, 19 और 21 फरवरी 2025 को होनी थीं। दो अन्य शादियां दिसंबर 2025 में तय थीं। समय रहते सूचना मिलने से परिवारों को आर्थिक नुकसान, सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से बचाया जा सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *