नामांकन व मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कल तक

जांजगीर | सत्र 2024-25 में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के मुख्य वार्षिक परीक्षा पद्धति में सम्मिलित होने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के (स्वाध्यायी) परीक्षार्थियों द्वितीय और तृतीय वर्ष पाठ्यक्रमों के नियमित और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के ऐसे परीक्षार्थियों, जिनकी परीक्षा वार्षिक परीक्षा पद्धति के अंतर्गत होती है। बतौर अंतिम अवसर विश्वविद्यालय की आवेदन https://snpv.ac.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल पर नामांकन व परीक्षा फॉर्म भर सकते है। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के आवेदन करने के लिए 15 फरवरी तक समय दिया है। स्नातक (द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) के (भूतपूर्व/नियमित / स्वाध्यायी), डिप्लोमा, स्नातकोत्तर (पूर्व), अंतिम वर्ष) पाठ्यक्रमों के (स्वाध्यायी), स्नातक (प्रथम वर्ष) के (पूरक अंतिम अवसर) परीक्षार्थियों के लिए विलंब शुल्क 200 रुपए के साथ बतौर अंतिम अवसर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के भरे गए ऑनलाइन नामांकन परीक्षा आवेदनों की हार्डकॉपी, शुल्क भुगतान की रसीद आदि संबंधित महाविद्यालय में 17 फरवरी तक जमा करने कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *