नाबालिग का अपहरण कर तमिलनाडु ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर दो माह तक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया बरामद

कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला 14 अक्टूबर 2025 को तब सामने आया, जब पीड़िता के भाई ने थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल 2 महीने की नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना मर्दापाल में गुम इंसान का मामला दर्ज किया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु में ट्रेस हुई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाबालिग की तलाश शुरू की। सबूतों और पूछताछ के दौरान पता चला कि नाबालिग को अंतिम बार निलन कोर्राम (उम्र 18 वर्ष 5 माह), निवासी पदेली डोंगरीपारा, थाना मर्दापाल के साथ देखा गया था। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के मीकानैकेनेपट्टी-एम कलाथुर रोड क्षेत्र में ट्रेस की गई। नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया इसके बाद थाना मर्दापाल से एक विशेष टीम तमिलनाडु भेजी गई, जिसने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी निलन कोर्राम को गिरफ्तार कर 29 दिसंबर 2025 को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीएससी पॉक्सो न्यायालय, कोंडागांव में न्यायिक रिमांड पर पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *