नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर अगवा के बाद रेप, बलरामपुर पुलिस ने आरोपी को झारखंड से पकड़ा

बलरामपुर रामानुजगंज जिले की रामचंद्रपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार (19) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को एक पीड़िता के पिता ने रामचंद्रपुर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, 24 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने झारखंड के गढ़वा जिले के डंडाई थाना क्षेत्र के रारो गांव से अगवा नाबालिग को बरामद किया। शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि आरोपी अनिल कुमार, जो रारो गांव, डंडाई थाना, गढ़वा, झारखंड का निवासी है, उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *