नाबालिग के पास से 5 ग्राम हेरोइन और पिस्टल मैगजीन बरामद, जांच जारी

लुधियाना| थाना साहनेवाल की पुलिस ने गश्त के दौरान एक नाबालिग लड़के को 5 ग्राम हेरोइन और पिस्टल की दो मैगजीन के साथ काबू किया है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे कानून के अनुसार हिरासत में लिया है। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम 33 फुट रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार नाबालिग पर शक हुआ। पुलिस ने उसे रोका और नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और पिस्टल की दो मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह यह हेरोइन और मैगजीन एक व्यक्ति से लेकर आया था, जिसे वह “पंडित” के नाम से जानता है। नाबालिग ने यह भी खुलासा किया कि उसे शाम के समय शेरपुर चौक के पास एक अन्य युवक को ये मैगजीन सौंपनी थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। नाबालिग से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *