पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त की हत्या, आरी से शव के 7 टुकड़े कर ड्रम में भरे

लुधियाना। शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्टी के बहाने अपने दोस्त को घर बुलाया। उसकी हत्या करने के बाद शव के आरी से काटकर सात टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने शव के टुकड़ों को एक सफेद ड्रम में भरकर सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है, जो करीब पांच महीने बाद मुंबई से लुधियाना लौटा था। दविंदर मुंबई की फैक्ट्री में कपड़ों की कटिंग का काम (कटर मास्टर) करता था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह ट्रेन से लुधियाना पहुंचा और दोपहर करीब एक बजे शहर आया था। लुधियाना पहुंचने के बाद उसके दोस्त शेरा ने उसे पार्टी करने के बहाने अपने घर बुलाया। दोपहर करीब दो बजे दविंदर शेरा के घर पहुंचा, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह कहीं बाहर चला गया होगा, लेकिन देर रात तक संपर्क न होने पर चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दविंदर को दोपहर करीब दो बजे शेरा के घर जाते हुए देखा गया। वहीं रात करीब 12 बजे के आसपास शेरा और उसकी पत्नी को बाइक पर एक सफेद रंग का ड्रम लेकर घर से बाहर निकलते हुए कैमरों में कैद किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों आरोपी सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास स्थित गली में बने एक खाली प्लॉट में ड्रम ले जाकर शव के टुकड़े फेंकते हुए दिखाई दिए। बाइक पर ड्रम ले जाकर खाली प्लॉट में फेंके टुकड़े शव को बाइक पर ले जाता आरोपी दविंदर (फाइल फोटो ) नौ साल पहले हुई थी दविंदर की शादी, बेटी स्पेशल चाइल्ड मृतक दविंदर की पत्नी परमजीत ने बताया कि उनकी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। उनकी एक करीब सात साल की बेटी है, जो स्पेशल चाइल्ड है। बच्ची न तो चल सकती है और न ही उसका मानसिक संतुलन ठीक है। परिवार मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखता है और दविंदर ही घर का मुख्य कमाने वाला था। इस मामले में एसीपी किक्कर सिंह ने बताया कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होती है। आरोपी और उसकी प|ी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *