नाबालिग के साथ रेप कर टांके में फेंका, मौत:घर से बहला-फुसलाकर बुलाया; आरोपी युवक को किया डिटेन , ASP को सौंपी जांच

बाड़मेर में 16 साल की नाबालिग का रेप कर टांके में डालकर मर्डर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर एक युवक को डिटेन किया है। मामले की जांच महिला सेल एएसपी की ओर से की जा रही है। घटना बाड़मेर जिले के आरजीटी थाना इलाके की है। टांके से निकालकर परिजन नाबालिग लड़की को हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आरजीटी और गुड़ामालानी थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर युवक को डिटेन किया है। रात एक बजे दोस्त के साथ आया युवक पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट देकर बताया कि रात में नाबालिग परिजनों के साथ सो गई थी। करीब एक-दो बजे एक युवक अपने दोस्त के साथ वहां आया। नाबालिग को बहला-फुसलाकर टांके पास बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती रेप करके उसको टांके में डाल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आए और बच्ची को टांके से बाहर निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। वहीं, युवक मौके से भाग गया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंची। शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। एक युवक को किया डिटेन आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया- मंगलवार शाम को परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एक युवक को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच महिला सेल एएसपी नितेश आर्य की ओर से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *