नाबालिग को डरा-धमकार रेप का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर मामला खुला, आरोपी से पूछताछ जारी

भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की को मजदूरी के बहाने खेत में ले जाकर रेप करने और रेप के बाद प्रेग्नेंट होकर मां बनने के बाद मामला सामना सामने आया।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह था मामला मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है,रायपुर पुलिस के अनुसार आरोपित युवक ट्रैक्टर ड्राइवर है ओर नाबालिग लड़की आरोपित के पास ही मजदूरी करती थी ओर बकरियां चराती थी।करीब 10 महीने पहले आरोपी युवक नाबालिग को गेहूं निकलवाने के लिए अपने खेत पर ले गया, जहां करीब रात 8 बजे गेहूं निकालने के बाद युवक ने अपनी पत्नी को खाली कट्टे लेने के लिए घर भेजा। किसी को बताने पर मारने की धमकी इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ रेप किया और उसे किसी को नहीं बताने के लिए डराया धमकाया।डर के मारे पीड़िता चुप रही, इस घटना के दो-तीन दिन बाद ही युवक लड़की के बकरियां चराने की जगह पहुंचा यहां भी इसके साथ रेप किया। नाबालिग की लड़की की शादी हो चुकी थी और वो अपने ससुराल नहीं आती जाती थी। पेट में दर्द होने पर पता लगा प्रेग्नेंट मामले का पता तब लगा जो वो कुछ दिन पहले वो अपने ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची और वहां से पेट दर्द होने लगा। ससुराल के लोग ओर परिजन उसे राजसमंद एक अस्पताल में ले गए जहां इस नाबालिग के प्रेग्नेंट होने का पता चला। उसने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, ससुराल और पीहर पक्ष ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने उसे ट्रैक्टर ड्राइवर युवक द्वारा उसके साथ रेप करने के मामले का खुलासा किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ 22 नवंबर को रायपुर जाने में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया इससे डिटेल पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *