थाना कापू पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता नाबालिग बालिका को झारखंड के शाहपुर, जिला पलामू से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे रिमांड पर भेजा गया है। पीड़िता के पिता ने 12 फरवरी 2024 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 8 फरवरी को बिना बताए घर से निकल गई थी। वापस नहीं लौटी, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका जताई गई। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग से 19 जुलाई 2025 को बालिका को झारखंड के शाहपुर से बरामद किया गया। वह आरोपी संतोष कुमार तिवारी के साथ थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहलाया और शाहपुर ले गया। वहां किराए के मकान में रखा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। आरोपी संतोष कुमार तिवारी, पिता स्व. नंदलाल तिवारी, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चितरपुर, थाना धंवरपुर, जिला सरगुजा को अपराध स्वीकारने के बाद गिरफ्तार किया गया।


