किसानों ने घुमंतू पशुओं पर कार्रवाई करने की मांग की

भास्कर न्यूज | राजिम नगर में संचालित किसान सेवा समिति के सदस्यों एवं किसानों ने नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव एवं नगर पालिका अधिकारी से भेंट कर घुमंतू आवारा पशुओं की समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा जिसमें कहा कि नगर के चारों तरफ घूम रहे घूमंतु पशुओं जिसके कारण सड़कों में चलना मुश्किल हो गया है आए दिन किसी न किसी प्रकार के अनहोनी हो रही है फसलों को नुकसान हो रहा है जिससे हर वर्ग कृषक ,राहगीर, व्यापारी,पर्यटक , स्कूली बच्चों,आमजनमानस को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं तथा अंचल व प्रदेश में नगर की छवि धूमिल हो रही है दिन ब दिन यह समस्या गंभीर हो जा रही है। राजिम। मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपते समिति​ के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *