प्रतापपुर | सावन के पावन माह में बाबा जलेश्वरनाथ शिवपुर धाम में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। प्रतापपुर क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने पातालगंगा स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


