नाबालिग चार चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

घाटोटांड़ | वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के छह नंबर में संचालित तीन अवैध कोयला खदानों को बंद कराया गया। इस कार्रवाई में वेस्ट बोकारो पुलिस और झारखंड उत्खनन परियोजना सुरक्षा विभाग में शामिल थी। इस संबंध में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अवैध कोयला खनन की सूचना मिली थी जिसे लेकर कार्रवाई की गई। तीन कोयला खदानों के मुहानों को डोजर से सील किया गया। कार्रवाई में एसआई रवि कुमार, एरिया सुरक्षा प्रभारी डॉ. बिमल कुमार, सुखदेव प्रसाद आदि शामिल थे । मगनपुर | गोला डेली मार्केट परिसर में सोमवार को नाबालिग चार चोरों को दुकानदारों व ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दुकानदारों व ग्रामीणों ने गोला थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि गोला के चार नाबालिग लड़के पिछले तीन महीने से रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए सब्जी दुकानों व होटलों में चोरी करते आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चला कि ये चारों घटना को अंजाम देते हैं। जिसके बाद दुकानदारों व ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ पर चोरों ने अपनाने जुर्म कुबूल किया है। हालांकि पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *