भास्कर न्यूज|रामगढ़ झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से वर्ष 2025 के ग्यारहवीं कला, विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा आज से आरंभ होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के िलए जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 12 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।ग्यारहवीं कला, विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा दो पालियों में चलेगी। परीक्षा का आयोजन 20-23 मई तक होगा। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से ग्यारहवीं की परीक्षा सिर्फ पांच विषयों में ओएमआर सीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उक्त पांच विषय की परीक्षा में उतीर्णता के लिए छात्र-छात्राओं को चार विषय में उतीर्ण होना अनिवार्य होगा।


