नाबालिग छात्रा की मौत, मुख्य आरोपी समेत 8 गिरफ्तार:पीछा कर करते थे परेशान, शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

डूंगरपुर के धंबोला थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने और मारपीट के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। यह घटना 14 दिसंबर को हुई थी, जब 16 साल की छात्रा बीएसटीसी का फॉर्म भरने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी जावेद और अन्य लोगों ने उसका पीछा किया, उसे परेशान किया और उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा ने इस संबंध में पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर से उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सर्वसमाज में भारी आक्रोश फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन और सर्वसमाज के बीच बातचीत के बाद छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी जावेद पुत्र मुश्ताक टिटोइया घांची सहित इलियास पुत्र इब्राहिम मोडासिया घांची, इदरीश पुत्र इस्माइल बंगा, तकी पुत्र इलियास, सुहाना पत्नी जावेद, खतिजा पत्नी मुश्ताक, सलमा पत्नी सिकंदर और सोफिया पत्नी मुजफ्फर निवासी पीठ को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *