नाबालिग बालिका से गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:बिसाऊ पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ASP देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी मो. इरफान, मो. जाविद और मो. यूसुफ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना बिसाऊ पर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर अपने साथ हुए गैंगरेप के संबंध में आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना बिसाऊ पर तुरंत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुसंधान का कार्य डिप्टी एसपी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल को सौंपा गया। पुलिस ने मो. इरफान (21) निवासी वार्ड नम्बर 9 कस्बा बिसाऊ , मो. जाविद( 20) साल | वार्ड नम्बर 20 बिसाऊ और मो. यूसुफ निवासी वार्ड नम्बर 24 बिसाऊ को गिरफ्तार किया गया है। ये थे टीम में शामिल डीएसपी हरीसिंह धायल, बिसाऊ थानाधिकारी शेर सिंह, ASP दलीप पूनिया, श्रीराम कानि, बहादूर सिंह कानि तथा विकास कानि पुलिस थाना बिसाऊ शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *