नाबालिग महिला ने की आत्महत्या

भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी परमजीत भुइयां की पत्नी पायल देवी 15 वर्ष में शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में पायल की दादी प्रमिला देवी ने आरोप लगाई है कि परमजीत भुइयां 13 वर्ष की उम्र में उसे बहला-फुसलाकर प्रेम-प्रसंग में गुजरात ले गया था। एक साल तक वही रखा। एक साल से नवादा गांव में पायल देवी के साथ रह रहा था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पायल देवी के साथ परमजीत भुइयां बेरहमी से मारपीट किया था। इसके बाद पायल देवी ने घटना की जानकारी अपनी दादी प्रमिला देवी को दी। जानकारी के बाद प्रमिला पायल देवी के घर पहुंच कर उसे अपने साथ घर लाने गई थी, लेकिन परमजीत भुइयां ने उसे डरा धमका कर वहां से भगा दिया। इसके बाद 10 बजे रात्रि में परमजीत भुइयां ने प्रमिला देवी को फोन करके अपने घर आने के लिए कहा कि लेकिन ठंड होने के कारण रात्रि में कोई नहीं गया। शनिवार के सुबह जब प्रमिला देवी पायल देवी के घर पहुंची तो देखा की पायल देवी मृत पड़ी हुई है। घटना कि जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि फांसी लगाकर पायल देवी आत्महत्या कर ली है। इस दौरान पायल देवी का पति परमजीत भुइयां अपने घर से फरार हो गया। प्रमिला देवी ने आशंका जताया हैं कि उसका पति परमजीत भुइयां पर पहले से ही थाने में कई मामला दर्ज है। उसने तथा उसके भाई अशोक भुइयां आदि ने उसे मारपीट कर हत्या कर दिया है। पायल देवी के पिता कुलदीप राम चंद्रवंशी के द्वारा गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *