नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी का घर जलाया:पंचायत में पिता के नहीं पहुंचने पर हुए नाराज, 25 लोगों ने तोड़फोड़ भी की

जैसलमेर में नाबालिग लड़की को भगाने पर युवक के घर में लोगों ने आग लगा दी। दरअसल, मंगलवार को गांव में समझौता बैठक (पंचायत) बुलाई थी। इसमें युवक के पिता नहीं पहुंचे। इससे नाराज लड़की के परिवार और समाज के करीब 25 लोगों ने युवक के घर में घुसकर आग लगा दी। साथ ही तोड़फोड़ भी की। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घर में रखा अनाज और घरेलू सामान जल गया। घटना के समय युवक के परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। मामला रामदेवरा थाना इलाके का मंगलवार शाम का है। युवक के पिता ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया। डर के कारण बैठक में नहीं गया था पिता
युवक के पिता ने बताया- करीब एक महीने पहले मेरे 22 साल के बेटे के खिलाफ गांव के ही दूसरे पक्ष की नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज हुआ था। मेरा बेटा इस समय न्यायिक हिरासत में है। मामले में मंगलवार को गांव में समझौता बैठक बुलाई थी। मैं डर के मारे उसमें शामिल नहीं हुआ। इसी रंजिश के चलते 20-25 लोग मेरे घर में घुसे। उन्होंने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पानी की टंकी तोड़ी, बाजरे में आग लगाई
पिता ने बताया- हमलावरों ने घर के अंदर आग लगने के साथ तोड़फोड़ भी की। पानी के टांके और अन्य हिस्सों को भी तोड़ दिया। घर में रखा 10 क्विंटल बाजरा और अन्य सामान आगजनी में जल गया। खेत पर था पीड़ित परिवार
रामदेवरा थानाधिकारी खेताराम ने बताया- घर में आग लगाने का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही। पीड़ित पक्ष उस समय घर में मौजूद नहीं था। वे खेत में ही रहते हैं और खेती करते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *