नाबालिग से गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:जंगल में छिपे थे आरोपी, एक पर लूट समेत कई मामले दर्ज, मोबाइल-बाइक जब्त

सतना जिले में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशीपुर निवासी विमलेश उर्फ टिर्रा कोल (20 वर्ष), मनीष कोल (18 वर्ष) और भरौली, थाना अमदरा निवासी अजय कोल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विमलेश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दो साथियों ने पीड़िता के दोस्तों को पकड़कर रखा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाईं थी
घटना सामने आने के बाद मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें बनाई गई थीं। जांच में पता चला कि वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से रामनगर की ओर भाग गए थे। इस दौरान साइबर सेल की मदद से एक आरोपी के मोबाइल की लोकेशन रामनगर के पास जंगल में मिली। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वहां छापा मारा गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की है। मुख्य आरोपी विमल पर पहले से कई मामले
पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो मिले हैं। हालांकि कई वीडियो डिलीट कर दिए गए थे, जिन्हें साइबर टीम रिकवर करने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी विमलेश के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी की शाम नाबालिग घर से सब्जी लेने निकली थी। इसी दौरान वह अपने दो हमउम्र दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर पहाड़ी की ओर घूमने चली गई। वापसी के समय एक सुनसान जगह पर तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक आरोपी जबरन नाबालिग को खींचकर दूर ले गया और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दो साथी पीड़िता के दोस्तों को बंधक बनाए रहे। वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। इसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर उसके बयान दर्ज किए और गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया मैहर में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, नाबालिग लड़की को उसके दो दोस्त बाइक से पहाड़ी पर घुमाने ले गए थे। लौटते समय 3 लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। लड़की से अश्लील हरकत की। दोस्तों ने रोका तो उन्हें पीटा। इसके बाद तीन आरोपियों ने बारी-बारी से लड़के के साथ रेप किया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *