भास्कर न्यूज. नामकुम | रांची-टाटा रोड पर आचार्यकुलम स्कूल के पास शनिवार रात बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक का चालक सीताराम उरांव केबिन में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकालकर अस्पताल भेजा। शाहिद बस रांची की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक तेज रफ्तार में रांची से टाटा की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया।


