11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बिजली फिटर:बिजली पोल पर चढ़ कर कर रहा था काम, हादसे के बाद स्थिति गंभीर, रांची रेफर

रामगढ़ के मांडू सीसीएल केदला प्रोजेक्ट में एक गंभीर घटना सामने आई है। सीसीएल में कार्यरत 23 वर्षीय बिजली फिटर उमेश महतो अपनी सेकेंड शिफ्ट ड्यूटी के दौरान 11000 वोल्ट के पोल पर काम कर रहे थे। इस दौरान किसी ने बिना पुष्टि के बिजली चार्ज कर दी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। गंभीर स्थिति में रांची रेफर घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली काटने को कहा और उमेश को पोल से नीचे उतारा गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। उमेश बसंतपुर निवासी दशरथ महतो के पुत्र हैं। कुछ साल पहले ही उनकी सीसीएल में नियुक्ति हुई थी। यह घटना नियमों की गंभीर अवहेलना का मामला है। नियमानुसार, बिजली मिस्त्री द्वारा शटडाउन लिए जाने के बाद उनकी पुष्टि के बिना लाइन चार्ज नहीं की जा सकती। प्रबंधन की ओर से इस लापरवाही की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *