नामदेव छीपा समाज ने निकाली शोभायात्रा, भामाशाहों का सम्मान

पाली | वसंत पंचमी ज्ञानोदय दिवस पर रविवार को श्री नामदेव हिन्दू छीपा समाज में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न। श्री नामदेव युवा समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ भाटी ने बताया कि शनिवार को समाज की महिलाओं के द्वारा श्याम भजन, मेहंदी प्रतियोगिता व रंगोली, बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। रविवार को श्री श्याम मंदिर में महाआरती, ध्वजा चढ़ा कर समाज बन्धुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो बाजार के मुख्य रास्ते होकर श्री श्याम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों व महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाते हुए समाज बन्धुओं ने पीले वस्त्र धारण किए। सभी समाज बन्धुओं द्वारा साफा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वसंत पंचमी को समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा का शहर में जगह जगह स्वागत किया। पिंजरापोल गोशाला में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समाज बन्धुओं ने सर्वप्रथम गोमाता को चारा व लापसी का भोग लगाया। समाज की विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन खेल, शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र के काम करने वाले सदस्यों और भामाशाहों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *